संग्रह अमीन के लिए नियम विरूद्व 6प्रतिशत पदोन्नति कोटा निर्धारित करने के विरोद्व में प्रदर्शन
देहरादून। ।देवभूमि खबर।उत्तराखण्ड लेखपाल संघ ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक नायब तहसीलदार सेवा नियमावली में संग्रह अमीन के लिए नियम विरूद्व 6प्रतिशत पदोन्नति कोटा निर्धारित करने के विरोद्व में प्रदर्शन किया। उत्तराखण्ड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक नायब तहसीलदार सेवा नियमावली 2009 में नायब तहसीलदार के पदोन्नति कोटे के निर्धारण के सम्बन्ध में विधिक, वित्तीय, एवं अन्य प्रासंगिक पहलुओं पर विचार हेतु समिति का गठन किया गया था, उपसमिति की बैठक मई में नायब तहसीलदार के पदों पर 6प्रतिशत पदोन्नति कोटा संग्रह अमीन के लिए निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। किन्तु पोषक संवर्गो की आपत्ति के फलस्वरूप मा0 मंत्री परिषद ने 6फरवरी 2014 को उक्त निर्णय स्थगित कर उपसमिति का गठन किया था। किन्तु उपसमिति द्वारा पोषक संवर्ग का पक्ष सुने बिना एवं इसके विधिक वित्तीय एवं अन्य प्रासांगिक पहलुओं पर विचार किये बिना ही एकपक्षीय निर्णय लिया था। जिसका लेखपाल संघ ने घोर विरोध करते हुए इसी के तहत मंगलवार को 10 बजे से 12ः30 बजे तक तहसील में कार्यबहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि संगठन निवेदन करता है कि मा0 मंत्री परिषद की उपसमिति के गत 28 फरवरी के निर्णय पुर्नविचार करने का कष्ट करें। जिससे संवर्ग में व्याप्त रोष सममाप्त हो सके। इस अवसर पर हीरा सिंह बिष्ट, कमल राठौर, राजकुमार सोनी, आनन्द सिंह रावत, कुॅंवर सिंह सैनी, कुलदीप गैरोला, राजेश उनियाल, सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
