सीएम ने आरएसएस के पूर्व सह प्रांत संचालक रोशन लाल को दी श्रद्धांजलि

Spread the love
देहरादून।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व सह प्रांत संचालक रोशन लाल के पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रोशनलाल जी एक समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने सरकारी सेवा के साथ ही सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया। इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, विधायक हरबंस कपूर, खजान दास, गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी रोशन लाल जी को श्रद्धांजलि दी।

देवभूमि खबर

Related articles