हमे अपने कार्य को निस्वार्थ भाव से करना चाहिये पंत जी के लिये यही सच्ची श्रद्धांजली होगी:खैरवाल

हमे अपने कार्य को निस्वार्थ भाव से करना चाहिये पंत जी के लिये यही सच्ची श्रद्धांजली होगी:खैरवाल
Spread the love

रूद्रपुर । भारत रत्न पं0 गोबिन्द बल्लभ पंत की 132वीं जयंती को जनपद में बडे हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने पं0 गोबिन्द बल्लभ पंत जी के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए श्रद्धांसुमन अर्पित किया। उन्होने पं0 गोबिन्द बल्लभ पंत जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हम सभी को पंत जी के आदर्शाे पर चलना चाहिये। उन्होने कहा कि हमे अपने कार्य को निस्वार्थ भाव से करना चाहिये यही सच्ची श्रद्धांजली होगी।उन्होने कहा कि पं0 गोबिन्द बल्लभ पंत भारत रत्न,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,उ0प्र0 के प्रथम मुख्यमंत्री एवं कुशल प्रशासक और गृृह मंत्री के रूप में अपनी निस्वार्थ सेवा के लिये उन्हे 1957 में देश के सर्वोच्च नागरीक पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानीत किया गया। इसके साथ ही उन्होने देश के विकास में अपना अमुल्य योगदान दिया।
अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान,जगदीश चन्द्र काण्डपाल ने भी पं0 गोबिन्द बल्लभ पंत जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हमे पंत जी के आदर्श पर चलकर आम जन मानस की निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिये।
इस अवसर पर ओसी नरेश चन्द्र दुर्गापाल,एसएएलओ एनएस नबियाल,उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र,तहसीलदार डा0 अमृृता शर्मा, सहित कलक्टेªट के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles