पं0 गोविंद बल्लभ पन्त ने जमींदारी प्रथा को खत्म करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था:खुराना
इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक पौड़ी विधानसभा श्री मुकेश कोली, प्रभारी जिलाधिकारी श्री हिमांशु खुराना एवं अपर जिलाधिकारी डा0 एस.के. बरनवाल व अन्य अधिकारियों ने पं0ग.ब.प.इंजि. कालेज घुडदौडी परिसर में स्थापित भारत रत्न पं0 गोविंद बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु खुराना ने भारत रत्न पं0 गोविंद बल्लभ पन्त की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत रत्न पं0 गोविंद बल्लभ पन्त देश के चौथे गृहमंत्री एवं उत्तरप्रदेश के पहला मुख्यमंत्री थे। साथ ही वे स्वतन्त्रता सेनानी भी थे। कहा कि मेरा सौभाग्य है कि पं0 गोविंद बल्लभ पन्त ने जिन दो क्षेत्र से वकालत किया था। उन दो क्षेत्र रानीखेत व काशीपुर में उपजिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुका हूॅ। उन्होने कहा कि अखबारों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित लेख को संग्रह कर उनकी लेखों की वैल्युम बढ़ गई है। जयन्ती के अवसर पर स्कूलों में उनके आईडियाज के बारे में भी जानकारी देना चाहिए। कहा हमे उनके कार्य एवं विचारों का अनुसरण कर कार्य करना है। अपर जिलाधिकारी डा0 बरनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जब बहुत कठिनाई का दौर चलता है तो महान विभूति का जन्म होता हैं पं0 गोविंद बल्लभ पन्त भी देश के महान विभूतियों में एक है। जिन्होने स्वतन्त्रता सेनानी से लेकर मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के पद पर आसीन होकर श्रेष्ठ नेतृत्व दिया है। उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोडा में जन्मे पं0 गोविंद बल्लभ पन्त ने जमींदारी प्रथा को खत्म करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वहीं वरिष्ठ नागरिक गंगा प्रसाद उनियाल, हाफिस मियां, एस.पी. धस्माना, अनीता रावत, त्रिभुवन उनियाल, प्रेम चन्द ध्यानी आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। जबकि अनिल बिष्ट ने कार्यक्रम का संचालन किया।

