HTML tutorial
HTML tutorial

महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना आज पूरे देश का मिशन बन चुका है:सीएम

Spread the love

देहरादून ।देवभूमि खबर।। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास और गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के साथ ही विभिन्न सामाजिक आंदोलनों में भी भारत को नेतृत्व प्रदान किया। महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना आज पूरे देश का मिशन बन चुका है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया की उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को घर-घर तक पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में उत्तराखंड मजबूती के साथ अपने कदम आगे बढ़ा रहा है। उत्तराखंड देश का चौथा राज्य है जो ग्रामीण क्षेत्रों में ओडीएफ राज्य अर्थात खुले में शौच से मुक्त राज्य का दर्जा पा चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के शहरी क्षेत्र मार्च 2018 क ओडीएफ हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का भाव पूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिया गया ‘‘जय जवान-जय किसान‘‘ का नारा आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। आज देश की मजबूती के लिए उसकी सुरक्षा में लगे जवानों और देश के अन्नदाता किसानों को हर तरह से खुशहाल और मजबूत रखना होगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रामपुर तिराहा कांड की बरसी के अवसर पर सोमवार को कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंच कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को शहीद आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने सभी राज्यवासियों का आह्वान किया कि वह प्रदेश के विकास में अपना हर संभव योगदान दें।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ। धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट एवं विधायक हरबंस कपूर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

देवभूमि खबर

Related articles