HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम त्रिवेन्द्र से मिले मलेशिया के राजदूत

Spread the love

देहरादून, ।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से सचिवालय में भारत में मलेशिया के राजदूत दातो हिदायत अब्दुल हमीद ने इंडियन एंटरप्रेन्योर चौंबर्स ऑफ मलेशिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की।
मुख्यमंत्रीसे सोमवार को सचिवालय में भारत में मलेशिया के राजदूत श्री दातो हिदायत अब्दुल हमीद ने इंडियन एंटरप्रेन्योर चौंबर्स ऑफ मलेशिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मलेशिया के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड में पर्यटन, शिक्षा और अन्य द्विपक्षीय व्यापार के क्षेत्रों में निवेश करने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के सभी 13 जनपदों में 13 नए पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना पर कार्य कर रही है। यह १३ नए पर्यटन स्थल राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भविष्य के विकास की आधारशिला होंगे। मलेशिया के १३ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर विचार करने के साथ ही पर्यटन, विशेष रूप से होटेल और रीसॉर्ट्स के क्षेत्र में रुचि दर्शाई। मुख्य सचिव श्री एस. रामास्वामी ने प्रतिनिधिमंडल को उत्तराखंड में एक विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर पर विचार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अब्दुल हमीद को बदरीनाथ धाम की अनुकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। इस अवसर पर आई.ई.सी.एम. के अध्यक्ष भारत अजमेरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। उत्तराखंड सरकार की ओर से मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के साथ सचिव मुख्यमंत्री अमित नेगी और श्रीमती राधिका झा भी बैठक में उपस्थित थीं।

देवभूमि खबर

Related articles