दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने नगर कीर्तन का किया स्वागत

Spread the love

रुद्रपुर। दिव्य देवभूमि कल्याण समिति (रजि.) ने श्री गुरु नानक देव जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में गांधी पार्क के निकट खुशी टेलीकॉम पर छबील लगाकर शहर में निकल रही शोभा यात्रा का स्वागत किया एवं शोभा यात्रा में स्कूली बच्चों एवं अन्य लोगो का स्वागत कर उनको बिस्कुट वितरण कर पानी पिलाया।
वही दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के महामंत्री अमन सिंह जानकारी देते हुए बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जंयती मनाई जाती है। इस दिन सिखों के पहले गुरु नानकदेव जी का जन्म हुआ था। इनके जन्म दिवस को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इन्हें सिख धर्म का संस्थापक माना जाता है। गुरु नानक देव की 550वीं जयंती 12 नवंबर को मनाई जायेगी। वही आज जो शोभायात्रा गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में निकली जा रही है उस शोभायात्रा में सम्मलित सभी लोगो का समिति के द्वारा स्वागत किया गया।
वही समिति के मंत्री विकास सक्सेना ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के द्वारा आगे भी होते रहेंगे।
इस अवसर पर शोभा यात्रा का स्वागत करने वालो में सुदेश जौहरी, अमन सिंह, कमल श्रीवास्तव, विकास सक्सेना, वीरेंद्र वर्मा, पी.के. तिवारी, सुरेश कुमार बागी, विजय बीरबल, मिल्खा सिंह, नासिर हुसैन, मुकेश रस्तोगी,कृष्ण कराटे, प्रथम सक्सेना समेत अनेको समिति के लोग मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles