धरातल पर जो भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं वो गुणवत्तायुक्त होने चाहिए:खैरवाल

Spread the love

रुद्रपुर ।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने कहा धरातल पर जो भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं वो गुणवत्तायुक्त होने चाहिए। उन्होंने कहा किए गए कार्यों की जांच कराई जाएगी। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तेज सिंह के न पहुंचने पर जिलाधिकारी द्वारा इसे गम्भीरता से लेते हुए उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जिला योजना व बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। डीएम ने कहा एक अप्रैल 2017 को जिन विभागों का बजट अभी भी अवशेष है, बजट खर्च न होने के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा जिला योजना में पहले उन योजनाओं का चयन किया जाए, जिस योजना से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके। डीएम ने कहा कि जिला योजना के अन्तर्गत दिए गए प्राविधानों के अनुसार कार्य कराए इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कही पर कोई समस्या आ रही है उससे अवगत कराया जाए ताकि समस्या का समाधान समय रहते किया जा सके।
बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए संबंधित अधिकारी प्रत्येक माह किए जाने वाले कार्यों की कार्य योजना बनाकर कार्य करें ताकि जनपद प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर सके।
मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन कर कार्य करें। बैठक में जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी ललित चन्द्र, मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना, सहायक गन्ना आयुक्त धर्मवीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, ईई सिंचाई संजय राज, जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles