डालनवाला पुलिस ने शातिर टायर चोर को  किया गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। थाना डालनवाला पुलिस ने एक शातिर टायर चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के टायर बरामद हुआ है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। थाना डालनवाला में लिखत तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के बाहर खड़ी उनकी कार के दो टायर चोरी कर लिए है। वादी की तहरीर पर थाना डालनवाला पर मुकदमा पंजीकृत कर उच्चाधिकारियों के आदेशनुसार प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा थाना डालनवाला पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों के द्वारा मुखबिर मामूर करते हुए घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कल रात्रि एक आरोपी को कार से उक्त टायर बेचने जाते समय मोहनी रोड से चोरी के टायर सहित गिरफ्तार किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles