HTML tutorial
HTML tutorial

देश में 60 प्रतिशत युवा हैंः तीरथ

Spread the love

रुद्रपुर।देवभूमि खबर।। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश में 60 प्रतिशत युवा हैं, जिनको पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सम्मान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और अब उत्तराखंड भी आगे बढ़ेगा।
श्री रावत यहां एक कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित करत रहे थे। इससे पूर्व रुद्रपुर पहुंचने पर युवा भाजपा नेता सुरेश विश्वास के नेतृत्व में युवाओं ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। श्री रावत ने कहा कि युवा समाज को बदलने की ताकत रखते हैं। युवाओं के दम पर ही भाजपा देश में काबिज है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भी भाजपा युवाओं के दम पर जीतेगी। इस दौरान अमित सरकार, ज्योतिष मंडल, सोनू शर्मा, जयदेव, विशाल मल्लिक, आकाश गंगवार, मनोज कुमार, संजय मंडल, आदित्य सरकार आदि मौजूद थे।

 

देवभूमि खबर

Related articles