सम्बन्धित विभाग से सामंजस्य बनाकर वनभूमि हस्तान्तरण के मामले समय पर निपटाये जाय:हरक सिंह रावत

सम्बन्धित विभाग से सामंजस्य बनाकर वनभूमि हस्तान्तरण के मामले समय पर निपटाये जाय:हरक सिंह रावत
Spread the love

रूद्रप्रयाग वन एवं पर्यावरण, श्रम, सेवायोजन, कौशल विकास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, मन्त्री डॉ हरक सिंह रावत ने रूद्रा काॅम्पलेक्स में वन, श्रम, सेवायोजन, कौशल विकास, आयुष विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक ली।
वन विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री डाॅ0 रावत ने विभागीय अधिकारियों को वनों में आग की रोकथाम के लिए ग्रामीण जनता के साथ जनसहभागिता करने तथा जागरूकता लाने के लिए कहा। साथ ही उन्होने जंगली जानवरों से फसल नुकसान तथा जनहानि होने पर मुआवजा तुरन्त बांटने के निर्देश दिए। वनभूमि हस्तान्तरण के संबंध में कहा कि सम्बन्धित विभाग से सामजस्य बनाकर वनभूमि हस्तान्तरण के मामले समय पर निपटाये जाय। आयुष विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए जितनी भी डिसपेन्सरी किराया के भवन में चल रही अगले तीन महीने तक भूमि चयन की जाय। उन्होने कहा कि डिसपेन्सरी के लिए भूमि ऐसे जगह का चयन की जाय जहां पर सड़क, पानी व बिजली की व्यवस्था की जा सके। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि अगले दो महीने में बीस हजार तक रजिस्ट्रेशन होने चाहिए। श्रम विभाग द्वारा कर्मचारियों की कमी पर कहा कि आउटसोर्सिग के माध्यम से रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही की जाय।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कपरवान, मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत, गभ्भीर सिंह विष्ट, उप वन संरक्षक वैभव कुमार, सेवायोजन अधिकारी कपिल पाण्डे, आईटीआई प्राचार्य नितिन शर्मा सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles