HTML tutorial
HTML tutorial

रुटीन बनाकर हो सफाईः मेयर

Spread the love

रुद्रपुर।देवभूमि खबर। मेयर सोनी कोली ने नगर निगम के सफाई नायकों के साथ नगर निगम में विशेष सफाई अभियान चलाने की बैठक ली एवं सफाई अनुभाग से संबंधित अधिकारियों को सभी वार्डों के लिए 15 15 दिनों के रुटीन चार्ट बनाने एवं पूरा खाका तैयार करने का निर्देश दिया।
मेयर ने निगम के सफाई नायकों एवं अधिकारियों के साथ शहर को सफाई के मामले में और बेहतर बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने की बैठक ली। मेयर से कहा कि पूर्व में नगर निगम में 50 सफाई कर्मचारी रखे गए थे। एसआई द्वारा मेयर को अवगत कराया गया कि निगम में सफाई कर्मचारी की कमी है। इस दौरान एसआई ने मेयर से निगम में सफाई कर्मचारी बढ़ाने की मांग की। उनकी मांग को सुनते हुए मेयर द्वारा शीघ्र 100 सफाई कर्मचारियों को रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में 15 15 दिन का रूटीन चार्ट के हिसाब से सफाई अभियान चलाया जाए।
मेयर ने कहा कि मेयर स्वयं अधिकारियों के साथ हर वार्ड में जाकर सफाई अभियान का निरीक्षण करेंगी। मेयर ने सफाई नायकों को रात में भी विशेष सफाई अभियान चलाए जाने एवं सफाई अभियान का रजिस्टर मेन्टेन करके पूरा खाका तैयार करने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि रुद्रपुर महानगर को स्वच्छ बनाने के लिए हमारी ओर से हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। रुद्रपुर की सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था को पूरी ईमानदारी से बनाए रखने को कहां एवं रुद्रपुर शहर के जनता से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए नगर निगम का सहयोग करें। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता सुरेश कोली, एई रजित कोटियाल, उपनगर आयुक्त दिलीप कुमार तिवारी, एसआई संजय शर्मा, सफाई नायक गौतम कुमार, सुनील, मुकेश एवं शुभम अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles