HTML tutorial
HTML tutorial

देवप्रयाग विधानसभा में कई विकास योजनाओं को अंजाम दिया जा रहा है: विधायक कंडारी

Spread the love

टिहरी।देवभूमि खबर। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि पौड़ीखाल-कोटेश्वर-भासौं मोटर मार्ग के लिए 10 करोड़ स्वीकृत करवाकर तेज से कार्य करवाया गया है। इससे टिहरी व देवप्रयाग के बीच की दूरी लगभग 28 किमी घट जायेगी। विधानसभा के तहत लगभग सात करोड़ की लागत से एलटी विद्युत लाईनों को ठीक करवाने का काम कर विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ की गई है।

विधायक कंडारी विधानसभा में कराये जा रहे विकास कार्यों का प्रेसवार्ता में ब्यौरा दे रहे थे। उन्होंने बताया कि वे अपनी देवप्रयाग विधानसभा से 10वीं और 12वीं कक्षा के अव्वल रहने वाले छात्रों को देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों व ट्रेनिंग संस्थानों का टूर करवायेंगे। जिससे उन्हें प्रतियोगी माहौल की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि चंद्रबदनी में जल्दी मिनी स्टेडियम निर्मित कर दिया जायेगा। इसमें आने वाली वन क्लीरियेंस की समस्या को दूर कर लिया गया है। अथक प्रयासों से देवप्रयाग के 8 विद्यालयों में 20-20 लाख की लागत से हाईटेक लैब बनाने काम शुरू किया जा रहा है। इससे विद्यालयों में की गुणवत्तामें तेजी से सुधार होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में वे सेनिटेरी मशीन लगवाने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, महामंत्री गोविंद रावत, डा जेपी बहुगुणा, शीशराम थपलियाल, केदार विष्ट, नरेंद्र भंडारी, गोपी राम चमोली, राजेश ड्यूंडी, लक्ष्मी रतूड़ी आदि भाजपाई शामिल रहे।

देवभूमि खबर