मुख्य सचिव ने ली सड़क सुरक्षा कोष प्रबन्ध समिति की बैठक

देहरादून।देवभूमि खबर। सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा कोष प्रबन्ध समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने सचिव परिवहन शैलेश बगोली को सड़क सुरक्षा कोष के अन्तर्गत परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग एवं शिक्षा के अन्तर्गत सम्बन्धित विभागों से प्रस्ताव लेकर तदानुसार बजट स्वीकृति कराने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने वर्ष 2017-18 एवं वर्ष 2018-19 के तहत कोष से स्वीकृत धनराशि के अन्तर्गत किये गये भौतिक कार्यो की समीक्षा की तथा शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित चित्रांकन प्रशिक्षण कार्यशाला हेतु स्वीकृत 7.23 लाख रूपये शीघ्र जारी करने के निर्देश दिये। अपर निदेशक शिक्षा द्वारा बताया गया कि स्वीकृत योजनानुसार शिक्षा विभाग द्वारा अपने संसाधन से अब तक प्रशिक्षण कार्य आरम्भ किया जा रहा है।
मुख्य सचिव द्वारा घनशाली-तिलबाड़ा मोटर मार्ग (राजमार्ग सं015) कि0मी0 19 से 51 कि0मी0 के मध्य संभावित दुर्घटना क्षेत्रों में क्रैश बैरियर व पैराफिट लगाने के 68.14 लाख लागत के प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई। ज्ञातव्य है कि यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। इसी क्रम में मुख्य सचिव ने 8.86 लाख की लागत के जनपद चम्पावत के लोहाघाट-बाड़ाकोट-सिमलखेत-काफली

