इंदिरा ने प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश को दी नई दिशा: तनेजा

Spread the love
रुद्रपुर ।देवभूमि खबर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह पूर्व मनाया गया। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष तनेजा ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश को नई दिशा दी। उन्होंने तमामा योजनाओं से देश को मजबूत किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने लगातार देश की उन्नति और उसे विश्व पटल पर लाने का कार्य किया। वह ऊर्जावान और संघर्षशील प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा याद की जाती रहेंगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री हिमांशु गावा, अनिल शर्मा, हरीश बावरा, चंद्रसेन कोली, उमा गोगना, नन्दू पाल सिंह, गौरव गांधी, ममता हाल्दार, सौरभ चिलाना, अमरनाथ जैन, ललित मिगलानी, रामकुमार गुप्ता, नदीम खान, सरोज रानी, विजय अरोरा, रामाधारी गंगवार, उमर अली सलमानी, साजिद खां, अरविंद वर्मा, फरीद अहमद मंसूरी, बाबू खां, गौरव खुराना, सुभद्रा बठला, यादो देवी, गीता भारद्वाज, बिठौला देवी, काली चरन, अजीत शाहा आदि थे।  उधर, आज अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के आह्वान पर इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर फरीद अहमद मंसूरी, वकील अहमद मंसूरी, नईम अहमद, नत्थूलाल, ओमप्रकाश, अजीब, अफजल अहमद, सलीम खान, नबी अहमद, सत्येंद्र सागर, मोहम्मद फुरकान मंसूरी, चुन्नीलाल,  श्यामा चरण, राजेंद्र, हरपाल आदि थे।

देवभूमि खबर

Related articles