प्रत्येक व्यक्ति के योगदान से ही जनपद का विकास संभव:जोशी

Spread the love
रूद्रप्रयाग ।देवभूमि खबर। विकास भवन सभागार में आजीविका सवंर्द्वन से सम्बन्धित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के योगदान से ही जनपद का विकास संभव है। इसके लिए विशिष्ट, योजनाबद्व तरीके से कार्य करना होगा तभी अपेक्षित परिणाम प्राप्त होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सतत विकास लक्ष्य व 2022 तक कृषकों की आय दुगना करने हेतु कृषि, उद्यान, पशुपालन समेत अन्य विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्य की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि सूची में क्लस्टरवार कृषकों द्वारा किए जाने वाले कार्य को भी अंकित किया जाए। विभाग द्वारा प्रति हेक्टर उत्पादन बढ़ाने के लिए क्या कार्य किया जाएगा इसकी कार्य योजना तैयार की जाए। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी जीएलमाखनवाल ने बताया कि जनपद के लगभग दो हजार कृषको को 27 नवम्बर से न्याय पंचायतवार उद्यान, कृर्षि, पशुपालन से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने विकास विभाग को क्लस्टरवार दो.दो कृषक का नाम चयनित कर कृषि विज्ञान केन्द्र को सूची उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि चयनित कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिलाकर मास्टर टेªनर के रूप में तैयार किया जाएगा। इन्ही मास्टर टेªनर द्वारा न्याय पंचायतवार अन्य कृषक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि विज्ञान केन्द्र जाखधार के प्रोफेसर डॉ एकेण् शर्मा ने गैर.सरकारी संस्थाओं को तकनीकी कार्यक्रम में तकनीकी जानकार को आवश्यक रूप से शामिल करने का अनुरोध किया। तकनीकी जानकर भौगोलिक परिस्थितियों जलवायु के अनुरूप बोए जाने वाली पौध जाति की जानकारी दे सकेगा जिससे फसल भी अच्छी होगी व कृषकों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पीई एमएस. नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी आरबीएस. रावत, लीड बैंक प्रबन्धक एसएस. तोमर, जिला एवं अर्थ संख्या अधिकारी राजेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles