मौसम विभाग ने 26 और 27 मार्च को सावधान रहने की दी हिदायत

मौसम विभाग ने 26 और 27 मार्च को सावधान रहने की दी हिदायत
Spread the love

देहरादून। ।देवभूमि खबर।मौसम विभाग ने 26 और 27 मार्च को सावधान रहने की हिदायत दी है।। मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले 26 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।उन्होंने बताया कि 27 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज बारिश और 4000 कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है।उन्होंने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में तेज तूफान आने की संभावना है ।28 के बाद मौसम साफ रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles