स्विफ्ट कार में अलग अलग ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते दो अभियुक्त गिरफ्तार
देहरादून। नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने अंग्रेजी शराब परिवहन के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया ।
थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने रात्रि को मुखविर की सूचना पर बापू नगर अंसल ग्रीन वैली से एक स्विफ्ट कार में दो व्यक्तियों पवन राघव पुत्र नरेंद्र सिंह राघव नि0 बापू नगर विवेक बिहार, जाखन देहरादून। उम्र 32 वर्ष। राजीव कुमार पुत्र स्व0 रामपाल सिंह नि0 म0न0 56 गली न0 01, सर्वोदय नगर, विजयनगर थाना विजयनगर, गाज़ियाबाद। उम्र 37 वर्ष। को अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। वाहन को कब्जे में लेकर अभियुक्त गणो के विरुद्ध थाना राजपुर पर धारा 60/72 Ex. Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया कि मारुति स्विफ्ट कार no. Uk07 AQ 5913 (शराब परिवहन में प्रयुक्त) वाहन में रॉयल स्टैग ,4- सोलमेट 22 पव्वे 5- रॉयल चेलेंज 7 बोतल 6- ब्लेंडर प्राइड 3 बोतल पकडी गई । उन्होंने बताया कि राजपुर पुलिस का अवैध नशा बेचने व खरीदने वालो के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है।

