जनपद पौड़ी में अब तक 9 लोग पाये गये संदिग्ध
पौड़ी।देवभूमि खबर।मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में अब तक 9 संदिग्ध लोग पाये गये है, जिन्हे सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन में भर्ती किया है। जिनमें 7 लोग जिला अस्पताल पौड़ी, एक बेस अस्पताल श्रीनगर एवं एक बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जिनमें से 2 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं 9 लोगों को गढ़वाल विकास निगम के बंगले में क्वारंटाइन पर रखा गया है। जिनमें 7 लोगों को गढ़वाल मण्डल पौडी में तथा एक को श्रीनगर व एक व्यक्ति को कण्वाश्रम कोटद्वार में रखा गया है। जबकि 18 लोग विभिन्न क्षेत्र में अपने-अपने घरों पर है जो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर है।
वहीं जनपद में दिनांक 24 मार्च 2020 तक प्रदेश के बाहर से आये 6122 स्थानीय लोग स्क्रीनिंग कर अपने गांव/घरों में पहुंच गये है, जिन्हे जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खासी, जुकाम, बुखार आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840 पर सूचित करने की निर्देश दी गई। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियांें को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को निर्देशित की गई है।

