सीएम ने आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सीएम ने आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लॉकडाऊन की स्थिति पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत लगातार नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने फोन पर जिलाधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए लॉकडाऊन को सख्ती से लागू करने के साथ ही आमजन को जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को भरोसा दिलाया जाए कि किसी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है। आम जन को घर पर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएम आवास में जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव और डीआईजी अरुण मोहन जोशी से देहरादून के बारे में अपडेटेड जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी सतर्कता से नजर रखें और हर जरूरी कदम उठाया जाए।

देवभूमि खबर

Related articles