HTML tutorial
HTML tutorial

शहीद जवानों का पार्थिव शरीर पहुंचा उत्तराखंड, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

शहीद जवानों का पार्थिव शरीर पहुंचा उत्तराखंड, सीएम ने दी श्रद्धांजलि
Spread the love

रुद्रप्रयाग। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए दोनों जवानों का पार्थिव शरीर उत्तराखंड पहुंच चुका है। जहां पौड़ी के कोला गांव के रहने वाले कमांडो अमित अंथवाल का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर लाया गया। वहीं, शहीद हवलदार देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर भी सेना के जवान आज गुप्तकाशी लेकर पहुंचे थे। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दोनों जवानों को श्रद्धांजलि दी। कुछ देर बाद दोनों ही जवानों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles