पूर्व विधायक रावत ने चिकित्सालय को दिए पीपीई किट

पूर्व विधायक रावत ने चिकित्सालय को दिए पीपीई किट
Spread the love

देहरादून। शनिवार को पूर्व विधायक रणजीत रावत द्वारा संयुक्त चिकित्सालय रामनगर को पीपीई किट प्रदान की गयी। इस अवसर पर पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा की हमारे कोरोना वारियर जो हॉस्पिटल के स्टाफ है, सफाई वाले स्टाफ है व हमारे पुलिस के लोग हैं जो दिन रात इस महामारी में काम कर रहे हैं और खासतौर पर हॉस्पिटल के लोग जिनको सारे मरीजों को देखना है जो संक्रमित हैं जिनसे कहा जा रहा है कि हमको आपस में भी सोशल डिस्टेंस बनाके रखनी है, लेकिन हॉस्पिटल स्टाफ को उनको देखना भी है और उनको छूना ही नहीं बल्कि उनका उपचार भी करना है तो उनकी सुरक्षा के लिए यह पीपीई किट आज हॉस्पिटल को दी गई है।
उन्होंने कहा कि हमने डॉक्टर साहब से निवेदन किया है हमको आप संख्या बता दीजिए कि आपको और कितनी पी. पी.ई. किट की जरूरत है इसके साथ ही अगर हॉस्पिटल में एन९५ मस्क की अगर कमी है तो हम उसको बाजार से उपलब्ध करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हांजी मोहम्मद अकरम, देवेंद्र चिल्वाल भी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles