HTML tutorial
HTML tutorial

एम्स  से जारी रिपोर्ट में दून के 24 सैंपल नेगेटिव

एम्स  से जारी रिपोर्ट में दून के 24 सैंपल नेगेटिव
Spread the love

देहरादून। शनिवार को एम्स ऋषिकेश की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में देहरादून के 24 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसकी जानकारी कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश चैहान ने दी है।
लॉकडाउन के 18वें दिन राजधानी देहरादून सहित राज्य के ज्यादातर इलाके शांत दिखाई दे रहे हैं। सड़कों और दुकानों पर बेहद कम लोग हैं। कहीं-कहीं तो बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।उत्तराखंड में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। वहीं शुक्रवार को एक भी कोरोना पॉजिटिव केस न आने से उत्तराखंड सरकार ने राहत की सांस ली थी। यही सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 35 है। कईयों को करोटाईन किया गया है। प्रशासन इस मामले में पूरी सतर्कता से काम कर रहा है। पुलिस भी अपने कर्तव्य पालन में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। ऋषिकेश कोतवाली में फील्ड में काम कर रहे पुलिस के जवानों को हेल्थ किट वितरित किए गए। इसके अलावा मेडिकल चेकअप किया गया। एसपी देहात पडमेन्द्र डोभाल ने जवानों का हौसला बढ़ाया।

देवभूमि खबर

Related articles