ऐशवर्थ वेलफेयर सोसाइटी ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचा रहे हैं खाने के पैकेट

ऐशवर्थ वेलफेयर सोसाइटी  ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचा रहे हैं खाने के पैकेट
Spread the love

देहरादून। लॉक डाउन के दौरान प्रशासन ,राजनीति दल और सामाजिक संस्थाएं गरीब,मजदूर, और निराश्रितों को राशन और भोजन पहुंचाने का काम कर रहे हैं वही मोहल्ले में गठित सोसाइटी भी अपने स्तर से जरूरतमन्दों तक पहुंच रही हैं । ऐशवर्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ता पिछले 8 दिनों से ज़रूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट अपने परिसर में बना कर जरूरतमन्दों तक पहुंचा रहे हैं । सोसाइटी के सचिव निखिलेश नवानी ने बताया कि सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती नीरा सोहल ,प्रबंधक मुरली जी अब अन्य सदस्यों द्वारा रोज़ाना करीबन 150 भोजन के पैकेट बनाकर जरूरतमन्दों तक पहुंचाये जा रहे है।उन्होंने बताया कि सोसाइटी के टीम पूरी तनमन धन से इस काम में जुटी है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को ऐसे ही जारी रखने के लिए सभी को साथ आना चाहिए ।


देवभूमि खबर

Related articles