प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया “सोनिया रसोई” का निरीक्षण

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया “सोनिया रसोई” का निरीक्षण
Spread the love

देहरादून।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने आज देहरादून के चुक्खुवाला वार्ड-17 में चल रही “सोनिया रसोई” का निरीक्षण किया। उन्होंने समर्पित टीम का हौसला अफजाई किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के संकट में शीर्ष नेतृत्व तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस की समर्पित और जुझारू टीम द्वारा चुक्खुवाला में चलाई जा रही “सोनिया रसोई” के माध्यम से रोजाना 500-600 गरीब लोगों, दिहाड़ी मजदूरों व जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।। इस दौरान एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार, महानगर अध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा व अन्य वरिष्ठजन रहे मौजूद।

देवभूमि खबर

Related articles