स्काउट एंव गाइड्स पदाधिकारियों ने लोगों को सामाजिक दूरी के बारे में जागरूक किया, जरूरतमन्दों को राशन वितरित की

स्काउट एंव गाइड्स पदाधिकारियों ने लोगों को सामाजिक दूरी के बारे में जागरूक किया, जरूरतमन्दों को राशन वितरित की
Spread the love

रूद्रप्रयाग ।कोरोना वायरस महामारी के इस संकट में स्काउट एंव गाइड्स के पदाधिकारी लोगों को अपने-अपने घरों में लाॅकडाउन का पालन करते हुए सतर्कता एवं जागरूकता की जानकारी दे रहे हैं। भारत स्काउट एवं गाइड्स के जिला कमिश्नर एस0एस0 रावत ने बताया कि जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप राणा और राजेश बिष्ट के निर्देशन में नगर क्षेत्र अगस्त्यमुनि में निर्धन, असाह्य एवं दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इसी दौरान वर्तमान परिस्थिति में लोगों को माॅस्क, बार-बार हाथ धोने व सामाजिक दूरी बनाने के महत्व को समझाया गया। श्रीमती शोभा डोभाल जिला संगठन कमिश्नर गाइड्स और स्काउट मास्टर शीशपाल पंवार के निर्देशन में स्काउट एवं गाइड्स ने पोस्टर, वैनर व वीडियो बनाकर लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से सर्तकता एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया तथा सार्वजनिक स्थानों जैसे जल स्रोतों पर सामाजिक दूरी बनाने के लिए 1.5 मीटर की दूरी पर गोले बनाकर लोगों को निरन्तर सामाजिक दूरी का पालन करने को समझाया गया। जिला संगठन कमिश्नर स्काउट धनंजय भण्डारी, क्वार्टर मास्टर मनमहोन भट्ट, ब्लाॅक सचिव शशिकांत रावत ने बार-बार हाथ धोना, माॅस्क पहनना और आसान तरीके से घर पर मास्क बनाने की विधि को वीडियो के माध्यम से स्काउट एवं गाइड्स के वाॅलियंटर तथा आम लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे है।
एसडीआरएफ द्वारा जूम ऐप के द्वारा प्रदेश में दिये जा रहे प्रशिक्षण में भी जिला संस्था की ओर से एस0एस0 रावत, शिव प्रसाद सकलानी, धनंजय भण्डारी, सोनाथ पोस्ती, अरविन्द कुमार चमोला, डीपी कोठारी, शीशपाल पंवार, विनय सेमवाल, दीपक नेगी, प्रेम सिंह रावत, विनोद भट्ट, प्रमोद रावत, आशीष काला सूरज कुंवर आदि प्रशिक्षण ले रहे है। जनपद में सोशियल साइडों के माध्यम से बैठक कर यह संकल्प लिया गया कि सभी प्रशिक्षित स्काउट मास्टर एवं गाइड्स कैप्टन  अपने अपने क्षेत्र में जनजागरूकता के कार्यों में संलग्न रहेंगे एवं हर समय जिला प्रशासन के सहयोग के लिए तत्पर है!

देवभूमि खबर

Related articles