सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर की किचन 22वें दिन भी जारी,सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर की किचन 22वें दिन भी जारी,सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
Spread the love

देहरादून।लॉक डाउन के चलते मोहल्ला समिति लगातार जरूरतमन्दों को भोजन ,राशन वितरित कर रही है । सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून की किचन लगातार 22वें दिन भी जारी रही। समिति ने 310 खाने के पैकेट हरिद्वार बाईपास पुलिस चौकी के माध्यम से वितरित किए । इससे पूर्व समिति द्वारा सुबह क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने हेतु मास्क निशुल्क वितरित किए गए । समिति ने वार्ड 52 के अंतर्गत कार्य कर रहे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट सचिव गजेंद्र भंडारी पार्षद विमल उनियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस चैहान उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी, प्रचार सचिव सोहन सिंह रौतेला, सुमेर चंद रमोला, दिनेश चंद्र जुयाल, दीपक रावत, आशीष गुसाईं, अनिल गुसाईं, आचार्य उदय प्रकाश नौटियाल, आचार्य सुशांत जोशी, बसंत सिंह, पुष्कर सिंह गुसाईं, कैलाश रमोला, विनोद पुंडीर, कुलानंद पोखरियाल, कमल भंडारी, उपेंद्र काला, अखिलेश नैथानी, मुकेश पोखरियाल, संतोष नेगी आदि उपस्थित रहे। 

देवभूमि खबर

Related articles