चमियाला के प्रसिद्ध व्यवसायी भगवती प्रसाद भट्ट ने यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के आकस्मिक निधन पर जताया शोक

चमियाला के प्रसिद्ध व्यवसायी भगवती प्रसाद भट्ट ने यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के आकस्मिक निधन पर जताया शोक
Spread the love

देहरादून।जनपद टिहरी के चमियाला के प्रसिद्ध व्यवसायी भगवती प्रसाद भट्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। अपने शोक संदेश में भगवती प्रसाद भट्ट ने कहा कि श्री बिष्ट के असमय निधन से उन्हें आघात लगा है । इस दुख की घड़ी में हम उनके परिजनों के साथ बराबर के सहभागी हैं। उन्होंने बताया कि श्री बिष्ट के क्षेत्र में वे 1970 में निर्माण कार्य करते थे।उन यादों को ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि आज भी उस क्षेत्र के लोग उनके जेहन में हैं।उन्होंने कहा कि हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि वे मृतक आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए शांति प्रदान करें

देवभूमि खबर

Related articles