प्रभावी सघन चैकिंग के दौरान राजपुर पुलिस द्वारा एक पिकअप गाड़ी में लाखो की चोरी का सामान फ्रिज, पंखे आदि के साथ 4 चोर गिरफ्तार

प्रभावी सघन चैकिंग के दौरान राजपुर पुलिस द्वारा एक पिकअप गाड़ी में लाखो की चोरी का सामान फ्रिज, पंखे आदि के साथ 4 चोर गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।लॉक डाउन के उल्लंघन को लेकर राजपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान हेलिपैड मोड़ के पास चार लोंगो के साथ पिकअप गाड़ी को चोरी के सामान सहित पकड़ा।। पुलिस ने उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया , बरामदा समान को कब्जे लेकर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया, जिनको आज न्यायालय पेश किया जा रहा है। थानाध्यक्ष राजपुर अशोक राठौड़ ने बताया कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार राजपुर पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है ।उन्होंने बताया कि कल रात्रि चेकिंग के दौरान हमारी टीम के उप0निरी0 तजबर सिंह नेगी प्रभारी it पार्क,कानि0 रोबिन रमोला,कानि0 द्वारिका प्रसाद,कानि0 प्रदीप असवाल,कानि0 मनमोहन असवाल,कानि0 कुंवर राणा को एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी जिसको रोकने का इशारा किया गया तो चालक ने गाड़ी तेजी से भगा दिया शक होने पर इस गाड़ी का पीछा कर इसको सहस्रधारा हेलिपैड के पास पकड़ लिया जिसकी सघंता से चैकिंग पर इसमें चार लड़के बैठे थे, तथा पिकअप गाड़ी के पीछे बॉडी में फ्रिज, पंखे आदि भरे थे, इनके इस प्रकार आने जाने व फ्रिज व पंखे भरे होने के संबंध में पूछताछ की गई तो कोई भी संतोषजनक उत्तर नही बता पाए, उन्होंने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि कल दिन में ऑर्चिड पार्क में एक एकांत घर मे घूसकर वहां से फ्रिज व पंखे चोरी किये थे, जिनको वही पास में झाड़ियों में छुपा दिया था आज पिकअप गाड़ी का इंतजाम करके समान को लेकर बेचने जा रहे थे। उक्त चोरी के संबंध में जानकारी करने पर पाया कि ऑर्चिड पार्क में श्री ध्रुब सकलानी पुत्र श्री विदुर नारायण सकलानी नि0 46 तरला नागल राजपुर, देहरादून का एक मकान एकांत में बना है, जो बंद रहता है, उसमे फ्रिज व छत के 6 पंखे चोरी हुए हैं, जिस पर उनकी लिखित शिकायत पर थाना राजपुर पर उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया, बरामदा समान को कब्जे लेकर अभियुक्तगणों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिनको आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त मनबहादुर उर्फ कालू पुत्र स्व0 पूर्ण सिंह नि0 काले राव सहस्रधारा थाना राजपुर देहरादून। उम्र 22 वर्ष। रोहित पुत्र सुखवीर सिंह नि0 ग्राम पुस्तडी खेरी मान सिंह पोस्ट मालदेवता, थाना रायपुर, देहरादून। उम्र 21 वर्ष। दीपक पुत्र भगवान सिंह नि0 ग्राम सरोडा, सहस्रधारा थाना राजपुर, देहरादून। उम्र 24 वर्ष। दीपक पुत्र दिलबहादुर जोशी नि0 गब्बर सिंह बस्ती, भाग 3, थाना राजपुर, देहरादून। उम्र 22 वर्ष। है।उन्होंने बताया कि इनसे फ्रिज डबल डोर,चार छत पंखे हैवेल्स कंपनी, दो छत पंखे बजाज कंपनी जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख रुपये
एक गाड़ी पिकअप न0 UK07 CB 1941(घटना में प्रयुक्त) पूछताछ पर अभियुक्त गणो ने संयुक्त रूप से बताया कि यह चारो स्मैक नशे के आदि है, पूर्व से ही एक दूसरे को जानते हैं, इनमे दीपक ड्राइवर है, पिकअप चलाता है, वर्तमान में कोई काम नही होने के कारण इनके पास स्मैक पीने के लिए पैसे नही थे तब चारो ने चोरी की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ पर यह भी जानकारी मिली है कि इनमे से मनबहादुर उर्फ कालू व रोहित पूर्व में थाना रायपुर चोरी के मामले में जेल भी गया है, इनके द्वारा अन्य तथ्यों की भी जानकारी दी गयी है, जिनका परीक्षण/विश्लेषण कर विवेचना में सम्मिलित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles