आम आदमी पार्टी देहरादून की “आम आदमी की रसोई” अभियान जारी

Spread the love

देहरादून।कोरोना संक्रमण के कारण देशव्यापी लॉकडाउन की स्थिति के चलते प्रदेश भर में सभी सामाजिक व राजनैतिक संस्थाओं द्वारा अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंदों को मदद उपलब्ध करवायी जा रही है।आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड भी अपने आम आदमी की रसोई कार्यक्रम के तहत लगातार ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिये पका भोजन और कच्चा राशन उपलब्ध करा रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश भर में आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम चला रहे हैं, ताकि कोई भी असहाय भूखा ना सो पाये।आम आदमी पार्टी देहरादून भी अपने “आम आदमी की रसोई” अभियान के तहत राजधानी में जगह-जगह प्रभावित जरूरतमंदों को लगातार भोजन के साथ साथ कच्चा राशन भी वितरित कर रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी देहरादून द्वारा कारगी ग्रांट क्षेत्र में भोजन सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें दो सौ जरूरतमंद को भोजन वितरित किया गया, साथ ही पथरीबाग, बंजारावाला व मोथरावाला में सौ ब्रेड के पैकेट भी नैनीज बैकरी के सहयोग से बांटे गये।। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के उमा सिसौदिया, वीरेन्द्र पोखरियाल, द्रोण गुलाटी, मुलकराज, शैलेन्द्र भट्ट, वीरेन्द्र रावत, कमलेश शर्मा, सलमान खान आदि का विशेष योगदान रहा।

देवभूमि खबर

Related articles