HTML tutorial
HTML tutorial

राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में दो संदिग्ध मरीजों की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती दो संदिग्ध मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक 75 वर्षीय बुजुर्ग पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं पंडित वाड़ी मे रहते थे। दूसरा 25 वर्षीय युवक नैनीताल का रहने वाला था प्राइवेट स्कूल में खाना बनाने का काम करता था। बुजुर्ग को मंगलवार दोपहर गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक को कोरोनेशन से दून रेफर किया गया था।
दोनो की हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। साथ ही दोनों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेज दिए गए थे। जिनकी रिपोर्ट शाम तक आएगी। देर रात दोनों की मौत हो गई थी।

देवभूमि खबर

Related articles