लॉकडाउन के दौरान होने वाली परेशानियों को दर्ज कर सकते हैं, कांग्रेस ने लांच की मोबाइल ऐप्प
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने एक ऐसी मोबाइल एप्प लांच की है, जिसमें आप कोरोना लॉकडाउन के दौरान होने वाली परेशानियों को दर्ज कर सकते हैं। एप के जरिए आई जानकारी सरकार को दी जाएगी।
बुधवार को देहरादून कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और मनीष खंडूरी ने संयुक्त रूप से देवभूमि मोबाइल ऐप्प को लांच किया।
इस दौरान कहा गया कि कांग्रेस की योजना इस ऐप्प के जरिए महामारी के दौरान लोगों को हो रही परेशानी की जानकारी एकत्र करना है। इस ऐप्प को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उनसे कहा जाएगा कि अपना नाम, पता और अपनी समस्या लिखकर भेजें। यह जानकारी एकत्र कर सरकार को दी जाएगी।

