प्रशासन लाॅकडाउन में बीमारियों से जूझ रहे लोगों को जिले में ही दवाईयां उपलब्ध करा रहा है

प्रशासन लाॅकडाउन में बीमारियों से जूझ रहे लोगों को जिले में ही दवाईयां उपलब्ध करा रहा है
Spread the love

चमोली।जिला प्रशासन द्वारा गम्भीर एवं लंबी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को लाॅकडाउन अवधि में जिले में ही दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। 
कोरोना वायरस (कोबिड-19) संक्रमण के चलते एहतियात के तौर पर जनपद चमोली में 1857 लोगों को होम क्वारेन्टाइन में रखा गया। जबकि 6 लोगों को फेसलिटी क्वारेन्टाइन पूरा करने पर छोडा गया। अभी भी 86 लोगों को फेसलिटी क्वारेन्टाइन में रखा गया है। होम क्वारेन्टीन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीमों ने सोमवार को 44 गांवों में घर-घर जाकर 197 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
कोरोना मरीजों के इलाज हेतु जिला अस्पताल गोपेश्वर में बनाए गए आइसोलेशन बैड में एहतियात के तौर पर 07 मरीजों को भर्ती किया गया है। कोरोना जाॅच के लिए गए 18 ब्लड सैंपल में से 16 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले में अभी तक कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नही है। 
जिले में कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने 18 ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमें भी गठित की है। इन टीमों ने कोरोना संदिग्धों की जानकारी जुटाने के लिए अब तक 6032 लोगों से संपर्क किया गया है। 

देवभूमि खबर

Related articles