सरस्वती विहार विकास समिति ने 25 वें दिन भी 320 पैकेट खाना वितरित किये

सरस्वती विहार विकास समिति ने 25 वें दिन भी 320 पैकेट खाना वितरित किये
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द द्वारा आज 25 वें दिन थाना नेहरु कॉलोनी के माध्यम से जरूरतमन्दों को 320 पैकेट खाना वितरित किये गए । सरस्वती विहार विकास समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सामुदायिक भवन में शरीक अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के अध्यक्ष रोशन धस्माना ने समिति के कार्यो की तारीफ करते हुए कहा कि समिति का 30 मार्च से लगातार चल रहा अभियान उत्तराखंड के लिए नजीर बन गया है। उन्होंने गढवाल सभा की ओर से रुपए 21,000 की सहयोग राशि कच्चे राशन के लिए समिति को दी औऱ भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। अखिल गढ़वाल सभा के महासचिव  श्री गजेंद्र भंडारी  ने कहा की अखिल गढ़वाल सभा इस संकट की घड़ी में प्रदेश के साथ है ।उन्होंने बताया कि सभा  ने  रुपए 1,51,000 की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष मे दिए और साथ ही सभा जहां जहां पर उसके सदस्य या पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं  उनके मार्फत सभा गरीब और  असहाय लोगों को कच्चे राशन  के पैकेट भी उपलब्ध करा रही है वार्ड 52 के पार्षद श्री विमल उनियाल ने सरस्वती विहार विकास समिति के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और साथ ही अखिल गढ़वाल सभा द्वारा दी गई धनराशि पर सभा का धन्यवाद दिया समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट ने गढ़वाल सभा के सभी पदाधिकारियों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया ।उन्होंने कहा कि सामूहिक खाने में क्षेत्रीय जनता का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है ।उन्होंने कहा कि समिति आगे भी जरूरतमन्दों को भोजन पहुंचाने का काम करती रहेगी।। इस अवसर पर अखिल गढ़वाल सभा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला बिष्ट , संगठन सचिव डॉ सूर्यप्रकाश भट्ट, प्रचार सचिव अजय जोशी, वीरेंद्र असवाल,, समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वी एस चौहान, उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी, संगठन मंत्री सुबोध मैठाणी, सचिव सोहन सिंह रौतेला, कर्मठ साथियों में आशीष गुसाईं, दीपक काला, अनिल गुसाईं, त्रिलोक सजवाण,आचार्य उदय प्रकाश नौटियाल, देवेंद्र बिष्ट,वीरेन्द्र रतूड़ी, विनोद पुण्डीर,बसंत सिंह, पुष्कर सिंह गुसाईं, गौरव रमोला, किशोर पँवार, रोहित गैरोला, आनंद रावत, मुकेश सेमवाल,कुलानंद पोखरियाल, , उपेंद्र काला, अखिलेश नैथानी, कृष्णा रावत ,वार्ड 52 के पार्षद विमल उनियाल आदि उपस्थित थे। 

देवभूमि खबर

Related articles