जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर राजस्व टीम ने कृषि गणना

Spread the love

चमोली।जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर राजस्व टीम ने कृषि गणना गाइडलाइन के अनुसार गेहूॅ की फसल पर क्राॅप कटिंग प्रयोग शुरू कर दिया है। राजस्व टीम जिले के अलग अलग स्थानों पर क्राॅप कटिंग प्रयोग कर उत्पादन के आंकडे जुटा रही है। क्राप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते है और जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। फसलों की औसत उपज और नुकसान के आधार पर ही किसानों को बीमा योजना का लाभ मिलता है। 
कर्णप्रयाग तहसीलदार सोहन सिंह रांगड के नेतृत्व में गुरूवार को राजस्व टीम ने पटवारी क्षेत्र गौचर अंतर्गत कमेडा गांव में क्राॅप कटिंग कर प्रयोग किया। क्राप कटिंग प्रयोग खेत में 30 वर्गमीटर प्लाट बनाकर उसमें उत्पादित फसल के बीज को लिया जाता है, जिसे 15 दिनों तक सूखने के लिए रखा जाता है। इसके पश्चात दानों की तौल लेकर उत्पादन की गणना की जाती है। क्राप कटिंग प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकडों के आधार पर क्षतिपूर्ति एवं फसल बीमा की राशि की गणना तथा विभि

देवभूमि खबर

Related articles