जयकंडी कालेश्वर की उद्योग मित्र समिति ने भी बढ़ाया हाथ ,सीएम राहत कोष में दिये 11 हजार
चमोली।कोरोना संकट से निपटने के लिए मिनि औद्योगिक अस्थान जयकंडी कालेश्वर की उद्योग मित्र समिति ने भी हाथ बढाया है। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक डा0 एमएस सजवाण ने बताया कि उद्योग मित्र समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 हजार एक रुपये की सहयोग धनराशि जमा की है। संकट की इस घडी में प्रदेश सरकार सभी नागरिकों को आर्थिक मदद पहुंचा रही है। मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट व अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अनेक औद्योगिक, व्यापारिक एव सामाजिक संगठन मदद के लिए आगे आ रहे है।

