नकरौंदा में हरे भरे पेड़ों पर चली आरियां ,वन विभाग मौन

Spread the love

देहरादून। दून में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं । दून के नकरोंदा विष्णुपुरम लेन नं – 3 में हर्रावाला नकरोंदा मार्ग में भूमाफिया खुलेआम हरे भरे पेड़ो के बागान को ध्वस्त करने पर लगे हुए हैं वंही दूसरी और वन विभाग मौन है । हरे भरे पेड़ काटे जाने से स्थानीय व्यक्तियों में रोष व्याप्त है।

स्थानीय निवासी ने बताया कि विगत 18 मार्च को को दिन दहाड़े आम व लीची के बगीचे में अवैध रूप से कई हरे भरे पेड काटे गए। जिसकी शिकायत वन विभाग लच्छीवाला से लिखित रूप में और दूरभाष द्वारा भी की गई लेकिन वन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि विभाग के मौन के कारण इसका परिणाम माफिया बीते कुछ समय में ही दर्जनों पेड काट चुका है। कभी सफाई करने की आड में जेसीबी से पेड गिराए जाते हैं तो कभी पेड़ों के नीचे झाडियों को इकट्ठा कर आग लगा कर पेड़ों का सफाया किया जा रहा है और फिर रात में कटे हुए पेड ठिकाने लगाए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि माफियाओं का दुस्साहस इतना बढ गया है कि वो अपने साथ के किसी व्यक्ति को वन विभाग का कर्मचारी बताकर मौके पर भेज देते हैं और वह व्यक्ति विभाग से अनुमति मिलने की बात कहकर लोगों को गुमराह कर के पेड़ों पर आरी चलवाते है और अपनी ऊंची पहुंच का रौब दिखाता है। अगर विभाग वाकई अनुमति दे रहा है तो यह निराशाजनक है और अगर नही तो फिर उदासीन क्यों है? विभाग के इस रवैये से लगता है कि इनकी मिलीभगत इसमें है। और जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम आदमी प्रशासन से क्या उम्मीद कर सकता है।

देवभूमि खबर

Related articles