अवैध खनिज से भरी 02 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
देहरादून ।नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सुसवा नदी किनारे से तीन अभियुक्त गणों को दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अवैध खनन रेता बजरी चोरी करते हुए पकड़ा।अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 379/411 आईपीसी 4/21 खनन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
थाना अध्यक्ष नेहरू कॉलोनी श्री दिलबर सिंह नेगी द्वारा दिनांक 11-12 जुलाई को थाना क्षेत्र में चोरी-छिपे अवैध खनन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अलग-अलग टीमें गठित कर क्षेत्र में रवाना किया गया। गठित पुलिस टीम को नौका दौड़ वाला के पास सुसवा नदी मैं अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई ।जिस पर पुलिस टीम द्वारा रात्रि में सुसवा नदी किनारे से तीन अभियुक्त गणों को दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अवैध खनन रेता बजरी चोरी करते हुए पकड़ा गया।अभियुक्तों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी पर धारा 379/411 आईपीसी 4/21 खनन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

