महिलायें डार्क सर्कल्स हटाना चाहती हैं तो आजमाएँ यह नुस्खे
आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि अगर रात को नींद पूरी नहीं की तो डार्क सर्कल्स हो जाएंगे। लेकिन वर्तमान में सिर्फ पर्याप्त नींद ही नहीं बल्कि काम के बढ़ते बोझ, प्रदूषित वातावरण आदि के कारण भी महिलाओं को डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। ऐसे में डार्क सर्कल्स से निजात पाने के लिए आपको महंगे−महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट खरीदने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप चाहें तो घर पर भी बेहद आसानी से इन डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकती हैं। आईए जानते हैं कुछ ऐसी ही रेमिडीज के बारे में−
खीरे का प्रयोग
खीरा न सिर्फ एक स्किन लाइटनिंग एजेंट की तरह काम करता है, बल्कि एक बेहतरीन टोनर भी है। शायद इसीलिए जब भी डार्क सर्कल्स को कम करने की बात होती है तो सबसे पहले खीरे का नाम ही दिमाग में आता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले खीरे की मोटी फांके काटकर उन्हें फ्रिज में कम से कम आधा घंटे के लिए रख दें। अब इन्हें फ्रिज से निकालकर 15 से 20 मिनट के लिए आंखों के ऊपर रखें। खीरे की ठंडक आपकी आंखों की सूजन को कम करके उन्हें ठंडक व ताजगी का अहसास कराएंगी। यह नुस्खा आप हर रात सोने से पहले व सुबह उठने के बाद इस्तेमाल कर सकती हैं।
आलू
आलू एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है, इसलिए आप इससे अपने डार्क सर्कल्स काफी हद तक कम कर सकती हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप बिना उबला आलू लेकर उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब उसे कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब एक रूई लेकर उसे इस रस में डुबोकर अपने डार्क सर्कल्स वाले स्थान पर लगाएं। इसे रातभर यूं ही लगा रहने दें और सुबह चेहरा साफ पानी से धो लें। वैसे आप चाहें तो आलू के रस के साथ थोड़ा मिल्क पाउडर मिक्स करके एक पेस्ट भी बना सकती हैं। और फिर इस पेस्ट को अपनी आंखों के आसपास लगाएं। इसे भी रात में लगाकर रखें। सुबह चेहरा धो लें। साथ ही बाद में चेहरे पर क्रीम अप्लाई करना न भूलें।
टमाटर व नींबू
जहां टमाटर में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, वहीं नींबू में मौजूद विटामिन सी स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप टमाटर व नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिक्स करके डार्क सर्कल्स पर अप्लाई करें। पंद्रह मिनट बाद चेहरा धो लें।
बादाम व दूध
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड फाइन लाइन्स, डार्कनेस को दूर करने में मदद करता है, वहीं बादाम में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आई एरिया के लिए काफी लाभकारी होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए ठंडे दूध व बादाम को लेकर एक पेस्ट बना लें। फिर इसे अपने आईएरिया पर इस्तेमाल करें। दस मिनट बाद चेहरा धो लें।
मिताली जैन
पार्लर में पैसे खर्च क्यों करें जब घर में ही निखार सकते हैं त्वचाठल हंसा कोरंगा पुंडीर द्य च्नइसपेी क्ंजमरू डंत 15
पार्लर में पैसे खर्च क्यों करें जब घर में ही निखार सकते हैं त्वचा
गर्मियां आते ही लड़कियों को सबसे पहले अपने चेहरे की चिंता सताती है। वे अक्सर चेहरे को चिलचिलाती धूप, प्रदूषण, लू और सन बर्न से बचाने की जद्दोजहद में उलझी रहती हैं। चेहरे की रंगत बरकरार रखने के लिए अनगिनत तरकीबें तराशती हैं। अरे भला, इतनी मेहनत करें भी क्यों ना… आखिरकार चेहरे का ध्यान रखना भी जरूरी है।
इस बार मौसम विभाग का कहना है कि साल 2017 अब तक के सबसे गर्म सालों में से एक होगा। तो क्यूं ना अभी से ही अपनी त्वचा का ध्यान रखा जाएं। पार्लर में पैसे खर्च करने की बजाए क्यों ना आप सदाबहार घरेलू नुस्ख़ों को ट्राई करें। ये घरेलू नुस्ख़े बहुत ही आसान हैं। जिसके लिए आपको बहुत दूर नहीं, बल्कि किचन तक जाने की जरूरत है।
आइए जानते हैं आप घरेलू उपाय से कैसे अपने चेहरे को निखार सकती हैंरू
बेसन
बेसन के बने फेस पैक्स त्वचा की अलग-अलग जरूरतों के लिए लाभदायक हैं। बेसन टैनिंग, मुंहासे और काले घेरों से निजात पाने के लिए बेहद उपयोगी है। यह त्वचा की अशुद्धि और गंदगी को साफ कर बाहर निकालता है। बेसन में पानी मिलाकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में दो बार इस पैक को चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा बेसन में मलाई, दूध, शहद या एक चुटकी हल्दी मिलाकर भी पैक बना सकते हैं।
नारियल पानी और चंदन पैक
चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए चंदन से बेहतर और कुछ नहीं है। यह त्वचा से मृत कोशिकाओं और धब्बों को दूर करता है। वहीं नारियल पानी त्वचा को निखारने का काम करता है। एक चम्मच चंदन पाउडर में थोड़ा नारियल पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। चंदन और नारियल पानी का पेस्ट चेहरे को टैनिंग, मुहासों से भी बचाता है। यह पैक आपको साफ और दमकती त्वचा देगा।
नींबू का रस
गर्मियों में चेहरे को टैनिंग से बचाने के लिए नींबू सबसे आसान और अद्भुत घरेलू उपाय है। नींबू में मौजूद ब्लीचिंग गुण सन बर्न को कम करने में मदद करता है। नींबू के रस को शहद और बेसन में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। यकीनन ही आप चेहरे पर रौनक और ताजगी महसूस करेंगी।
दूध और हल्दी का पैक
चेहरे की रंगत निखारने के लिए हल्दी सर्वोत्तम उपाय है। आधे कप दूध में एक चुटकी हल्दी डालकर घोलें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरा साफ कर लें। हल्दी में कई औषधीय गुण शामिल होते हैं। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए यह पेस्ट रोजाना चेहरे पर लगाएं।
एलोवेरा
एलोवेरा जेल चेहरे की सफाई के लिए बेहतरीन स्किन टोनर है। चेहरे को मॉइश्चराइज करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल जरूरी है। यह त्वचा की रेडनेस को कम करता है। त्वचा को सन बर्न से बचाने के लिए भी एलोवेरा जेल लगाएं। चेहरे की सुंदरता निखारने और पिंपल्स के दाग हटाने में एलोवेरा अहम भूमिका निभाता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहेगी।
पपीते और शहद का फेस पैक
शहद रुखी और बेजान त्वचा को नमी प्रदान कर उसे मुलायम बनाता है। वहीं पपीता त्वचा का चिलचिलाती धूप से बचाव करता है। पपीते के टुकड़े को मैश करके उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर 30 मिनट तक लगाने के बाद मुंह धो लें। आप तुरंत ही अपनी त्वचा में कोमलता और चमक देखेंगे।
खीरा, गुलाब जल, नींबू का फेस पैक
खीरा और गुलाब जल हमारी त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं। नींबू त्वचा के गहरे धब्बों को दूर करता है। तीनों का मिश्रण त्वचा की गंदगी को साफ करता है और उसे प्राकृतिक चमक देता है। एक चम्मच खीरे का जूस, नींबू का रस और गुलाब जल लेकर मिलाएं। चेहरे पर यह पैक लगाकर 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह फेस पैक आपके चेहरे को चुस्त और स्वस्थ रखेगा।
