जिलाधिकारी रंजना ने वीसी से सीएम द्वारा कोविड 19 समीक्षा में किया प्रतिभाग
रूद्रपुर ।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के रोकथाम एवं बेहतर उपचार हेतु जनपदों में किये जा रहें कार्यो की समीक्षा की। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है तथा दीपावली पर्व पर बाजारों में अत्याधिक भीड़ रहेगी, जिसमें सभी को और अधिकारी सतर्कता एवं सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने सभी से अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये, इसके लिए उन्होंने पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में और अधिक सतर्कता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का कढ़ाई से अनुपालन कराया जाय।
वीसी में जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने अवगत कराया कि जनपद के सभी एसडीएम, सीओ व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये गये है कि सभी अधिकारी त्योहारी सीजन को देखते हुये फिल्ड में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर तैयारिया करें। उन्होने बताया कि आईइसी के तहत भी जनपद में अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि जनपद में विभिन्न भाषाओं आडियो/वीडियो, पोस्टर, स्टीकर, बैनर, सोशल मीडिया व प्रिन्ट/इलैक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से भी विभिन्न विभागों द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि आपके निर्देशानुसार जनपद के सभी घरों में कोरोना से बचाव हेतु आमजन को जागरूक करने के लिये स्टीकर लगाये जा रहे है। उन्होने बताया कि जनपद में कक्षा 10 व 12 के स्कूल खुले है उन पर भी फोकस किया जा रहा है कि छात्रों व अध्यापको की बराबर सैम्पलिंग का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लक्षण है व हाई रिस्क मरीजो के सम्पर्क आने वाले लोगों का सतप्रतिशत सैम्पलिंग कराने के लिये पूर्व में मुख्य चिकित्साधिकारी को कड़े निर्देश दिए जा चुके हैं यदि अब कोई शिकायत प्रकाश में आती है तो सम्बन्धित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुवंर, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, सीएमओ डा0 डीएस पंचपाल,एसीएमओ डा0 अविनाश खन्ना, डा0 मनु खन्ना, डा हरेन्द्र मलिक, एएसपी प्रमोद कुमार, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि उपस्थित थे।

