नेहरू कॉलोनी पुलिस ने धोखाधड़ी के अभियोग में फरार वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने धोखाधड़ी के अभियोग में फरार वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नेहरु कॉलोनी पुलिस ने धोखाधड़ी के अभियोग में पिछले 1 वर्ष से फरार वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार थाना नेहरू कॉलोनी  पर मुकदमा वादी अनिल अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय वासुदेव अग्रवाल निवासी 56/4 थर्ड ब्लॉक भंडारी बाग थाना पटेल नगर देहरादून की तहरीर के आधार पर पंजीकृत  मुकदमा अपराध संख्या 336/19 धारा 406 ,420 ,120 बी भादवी बनाम रफीक अहमद आदि,  जिसमे अभियुक्त रफीक अहमद पुत्र स्वर्गीय नूर मोहम्मद निवासी 1123 b ब्लॉक राजीव गांधी नगर न्यू मुस्तफाबाद थाना दयालपुर दिल्ली, पिछले 01 वर्ष से वांछित चल रहा था,  की गिरफ्तारी हेतु लगातार तलाश/दबिश दी जा रही थी।  19 जनवरीको पुलिस द्वारा  वांछित अभियुक्त रफीक अहमद को सब्जी मंडी, दरयागंज दिल्ली से गिरफ्तार किया । जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त उपरोक्त ने वर्ष 2018 में अपने साथियों के साथ मिलकर वादी को केदारपुर क्षेत्र में जमीन दिलाने के एवज में 19 लाख रुपए हड़पकर उसके साथ धोखाधड़ी की थी।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी बाईपास,का0153 नवीन असवाल, कांस्टेबल 589 हितेश चौधरी,कांस्टेबल प्रमोद (एसओजी देहरादून) शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles