जिला रेडक्रॉस द्वारा एक पार्क गोद लेकर उसकी देखभाल की जाएगी: जिलाधिकारी

जिला रेडक्रॉस द्वारा एक पार्क गोद लेकर उसकी देखभाल की जाएगी: जिलाधिकारी
Spread the love

देहरादून । जिला रेडक्रास सोसायटी देहरादून की वार्षिक आम सभा का आयोजन जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष की अध्यक्षता में आंनलाईन मीटिंग के माध्यम से एन,आई ,सी सभागार से किया । जिसमें सर्व प्रथम जिला रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉ एम एस अंसारी,जिला सचिव सुभाष सिंह चौहान व कोषाध्यक्ष श्रीमती कल्पना बिष्ट ने अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव का स्वागत‌ किया ।

तत्पश्चात सभाध्यक्ष जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला रेडक्रास सोसायटी देहरादून सचिव सुभाष सिंह चौहान द्वारा गत वर्ष की वार्षिक2019 की हुई आमसभा की अनुपालन आख्या का वाचन किया जिसका अनुमोदन करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एक पार्क गोद लेकर उसकी देखभाल जिला रेडक्रास द्वारा की जाएगी। सचिन द्वारा 2019-20 मे जिला रेडक्रास द्वारा किए गए कार्यों का विवरण पी,पी,टी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिसका अनुमोदन अध्यक्ष ने किया। अध्यक्ष ने सुझाव के साथ निर्देशित किया कि स्कूल फरवरी से खुल रहे हैं जिसके लिए जिला रेडक्रास द्वारा विद्यालयों में जाकर बच्चों को कोरोनावायरस महामारी से बचाव हेतु जागरूक किया जाए। साथ ही फस्ट एड ट्रेनिंग भी अधिक से अधिक कराईं जाए और दूरदराज के क्षेत्रों में विशेष फोकस किया जाए ताकि दूरदराज में बसे लोगों को इसका लाभ हो। कोरोना वैक्सीन हेतु जनजागरण अभियान चलाते हुए कोरोना वैक्सीन के विषय लोगों में फ़ैल रही भ्रानंतियो को दूर किया जाए। सड़क सुरक्षा अभियान पर जोर दिया जाएं।जिला रैडक्रास की मैंबरशिप बढ़ाई जाए।अंत में चेयरमैन व सचिव ने जिला रेडक्रास द्वारा संचालित जन औषधि केन्द्रों की स्थिति से अवगत कराते हुए अध्यक्ष से अनुरोध किया गया कि कोरोनावायरस महामारी में कार्य करने वाले रेडक्रास वालिंटियरस को सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा जिस पर अध्यक्ष सहमति प्रकट करते हुए सभी का धन्यवाद करते हुए बैठक समाप्त की गई। इसके पश्चात जिला रेडक्रास सोसायटी देहरादून के सचिव व चेयरमैन ने आमसभा में आनलाइन जुड़ने वाले सभी सम्मानित अधिकारियों, जिला रेडक्रास सोसायटी देहरादून के सम्मानित पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles