मोतीचूर में हरिपुर कला गांव के लिए अंडरपास का निर्माण किया जाएगा :मुख्यमंत्री

मोतीचूर में हरिपुर कला गांव के लिए अंडरपास का निर्माण किया जाएगा :मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून।देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के अन्तर्गत मोतीचूर में हरिपुर कला गांव के लिए अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एनएचएआई द्वारा इसकी स्वीकृति प्रदान करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है।

बताते चलें कि देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के अन्तर्गत मोतीचूर में हरिपुर कला गांव के लिए उपयुक्त यातायात रूट न होने से गांव का सम्पर्क सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से होने के कारण इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटना एवं जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। ऐसे में अब, राज्य सरकार के अनुरोध पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस स्थान पर अण्डरपास का निर्माण किया जायेगा, जिसका भविष्य में रख-रखाव उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जाने पर राज्य सरकार ने सहमति प्रदान कर दी है।

देवभूमि खबर

Related articles