धर्म प्रेमियों ने मनाया स्वामी दर्शन भारती का जन्म दिवस,राष्ट्र विरोधी ताकतों से धर्म की रक्षा का लिया संकल्प

धर्म प्रेमियों ने मनाया स्वामी दर्शन भारती का जन्म दिवस,राष्ट्र विरोधी ताकतों से धर्म की रक्षा का लिया संकल्प
Spread the love

देहरादून। राजपुर रोड स्थित स्वामी दर्शन भारती के आवास में जन्मदिवस पर एक विचार सभा का आयोजन किया गया जिसमे स्वामी दर्शन भारती को अंग वस्त्र भेंट कर राष्ट्र विरोधी ताकतों से देश को बचाने का सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा संकल्प लिया गया।

उतराखण्ड रक्षा अभियान के संयोजक स्वामी दर्शन भारती सालो से उतराखण्ड देव भूमि में बाहरी इस्लामीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद किये हुए है। लोगों की बढ़ती आमद से वे सदैव चिंतित रहते है।आज उनके जन्म दिन के अवसर पर विभिन्न सनातन धर्म प्रेमियों ने स्वामी दर्शन भारती को धर्म ध्वजा अंग वस्त्र भेंट कर राष्ट्र विरोधी ताकतों से देश को बचाने का संकल्प लिया।कार्यकर्म में भैरव सेना के अध्यक्ष संदीप खत्री व उनकी टीम ने स्वामी दर्शन भारती को तलवार भेंट की। खत्री ने बताया कि आज उतराखण्ड में लगातार हिन्दू विरोधी ताकतें सक्रिय हो गई है जिनको उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

वही राजधानी गैरसैण अभियान के संयोजक लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि साधु-संत धर्म ध्वजा के प्रहरी और समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं। एक साधु की शपथ व तपस्या राष्ट्र व समाज को समर्पित होती है तथा वह नगर व समाज सौभाग्यशाली होता है। आचार्य राजेन्द्र सेमवाल ने कहा कि सभी हिंदुओ को जागरूक व एकजुट होना होगा। रक्षा अभियान के हरिकृष्ण किमोठी ने आवाहन किया कि उतराखण्ड देवभूमि में जिस प्रकार एक गैर हिन्दू समुदाह की तादात बढ़ रही है वह चिंता का विषय है।बक्त आ गया है अब इनको यहाँ से बाहर फेंका जाय।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शूरवीर सजवाण सहित कई लोगो ने स्वामी दर्शन भारती को फूल मालाओं से स्वागत कर जन्म दिन की बधाई दी। कार्यक्रम में आचार्य राजेन्द्र सेमवाल,मनोज ध्यानी,संदीप वर्मा,चन्द्र प्रकाश,पुष्कर नेगी,मोदी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीके सिंह संजीव सिरोही, एडवोकेट संजीव वर्मा, ठाकुर महिपाल सिंह, अमित भूषण, उषा राणा, राजेश गुलानी, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles