आंदोलनकारियों कें प्रति जो कार्यप्रणाली है वह बहुत निंदनीय है :जगमोहन सिंह नेगी
देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच कें प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने बयान जारी कर सभी राज्य आन्दोलनकारी साथियो से आवाहन किया है कि उदासीन व सोई हुई सरकार क़ी राज्य आंदोलनकारियों कें प्रति जो कार्यप्रणाली है वह बहुत निंदनीय है।
अतः 28-फरवरी को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा शहीद स्मारक पर प्रातः 11-बजे एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है ।आपको याद दिलाते चले कि मार्च प्रथम सप्ताह मे बजट सत्र आहुत होने जा रहा है इसमे राज्य आंदोलनकारी क्या रणनीति तय करें या आगे क्या कदम होगा ..? सभी अपने अपने विचारो से अवगत कराएंगे।
जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि त्रिवेन्द्र सरकार क़ा अहंकार राज्य आंदोलनकारी हमेशा याद रखेंगे और इसका खमियाजा पूरी सरकार को आने वाले चुनाव मे भुगतना होगा।
