सीएम ने किया सल्ट विधानसभा की कुल 38 करोड, 44 लाख, 44 हजार रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विधानसभा की कुल 38 करोड, 44 लाख, 44 हजार रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 35.13 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण तथा 3.31 करोड की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर सल्ट विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत अधिकतम पानी के कनेक्शन देने वाले राज्यों में उत्तराखंड देश में पांचवे स्थान पर पहुंच चुका है। 14 लाख 61 हजार कनेक्शन राज्य में दिये जाने हैं, अभी तक 06 लाख 30 हजार कनेक्शन दिये जा चुके हैं। पानी की पर-कैपिटा मात्रा 40 लीटर से बढ़ाकर 55 लीटर किया जायेगा। इसके लिए 100 जूनियर इंजीनियर की आउटसोर्सिंग से भर्ती की जायेगी।

