फेरबदल।पूर्व मुख्यमंत्री के पांच सिपहसलारों की नियुक्ति निरस्त
देहरादून।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में नियुक्त किये गए मुख्य अफसरों के हटाने के साथ ही ओएसडी ,सलाहकार एवं मीडिया सलाहकार की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के एस पंवार ,डॉ नवीन बलूनी , विमल कुमार ,ओएसडी डॉ नरेंद्र सिंह ,मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट के नियुक्ति आदेश को निरस्त कर दिया है।

