सडकों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण से सबंधित कार्य समयावधि के अन्दर पूर्ण करें : मुख्यमंत्री
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में चल रहे चारधाम परियोजना, भारतमाला परियोजना तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित अन्य कार्यों की समीक्षा की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सडकों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण से सबंधित कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण किये जाएं। कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर सबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। अगले वित्तीय वर्ष के कार्यों की भी जल्द तैयारी कर ली जाए। 30 अप्रैल तक सभी टेंडर आमंत्रित कर लिए जाएं। मुख्यमंत्री जी ने कार्यों की प्रगति की समय-समय पर विभागीय समीक्षा के भी निर्देश दिए।

