HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रमुख वन संरक्षक को वनाग्नि रोकने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रमुख वन संरक्षक को वनाग्नि रोकने के दिये निर्देश
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के पुख्ता इंतजामों के लिए प्रमुख वन संरक्षक श्री राजीव भरतरी को निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि वनाग्नि रोकथाम के लिए समय रहते युद्धस्तर पर तैयारियां कर ली जाएं। वनाग्नि के प्रति जन जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाए, और इसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जाए। वनाग्नि शमन के दौरान मृतक कार्मिकों और स्थानीय नागरिकों के परिवारों को अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराई जाए। दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में जहां पहुंचना बहुत मुश्किल हो, वहां वनाग्नि शमन के लिए हेलीकाप्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वनाग्नि प्रबंधन की नियमित समीक्षा करने के भी मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए हैं। 

देवभूमि खबर

Related articles