दिव्य, सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित कुम्भ का आयोजन कराने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से संकल्पबद्ध :मुख्यमंत्री

दिव्य, सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित कुम्भ का आयोजन कराने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से संकल्पबद्ध :मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में पत्रकारों से वर्चुअली बातचीत करते हुए कहा कि दिव्य, सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित कुम्भ का आयोजन कराने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। भारत सरकार की गाइडलाईन का पूरा पालन किया जाएगा, साथ ही कोशिश की जा रही है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को गैरजरूरी रोकटोक का सामना न करना पड़े। साधु संतों और श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अमृतउत्सव के आयोजन के लिए अधिकारियों को 75 दिन का वर्कप्लान बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles